विद्यालय में ई-वेस्ट के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विद्यालय में ई-वेस्ट के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

विद्यालय में ई-वेस्ट के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

Advertisement Box

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान भीलवाड़ा शाहपुरा। पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा में 28 अक्टूबर 2026 को ई-वेस्ट इलेक्ट्रॉनिक कचरा के उचित प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई। प्रार्थना सभा में कार्यक्रम शुरू किया गया। इंदिरा जैन ने ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर छात्राओं को जानकारी दी कि किस प्रकार की वेस्ट को रीयूज रीसाइकिल किया जा सकता है किस प्रकार इन्वेस्ट पर्यावरण को हानि पहुंचती है इस पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि पुराने एवं खराब मोबाइल फोन, चार्जर, बैटरी, कंप्यूटर, की-बोर्ड, तार तथा अन्य अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ई-वेस्ट की श्रेणी में आते हैं। इन उपकरणों को सामान्य कचरे में फेंकने से पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए ई-वेस्ट को अलग एकत्रित करके अधिकृत संग्रहण केंद्र या पुनर्चक्रण इकाई तक पहुँचाना चाहिए। इसके पश्चात कक्षा 9 की छात्रों के मध्य एबीसी तीन ग्रुप में कोई इस प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित 50 क्वेश्चन पूछे गए एवं सी टीम विजेता रही हेजल पठान व राजश्री वैष्णव को एवं टीम ए उपविजेता रही सबको पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। काले रंग के डस्टबिन में इलेक्ट्रॉनिक बेस्ट ई-वेस्ट को छात्राओं द्वारा डलवाया गया एवं जानकारी दी गई। ई-वेस्ट पर पोस्टर प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

छात्राओं को कम उपयोग, पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण के सिद्धांत को अपनाने तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही घर एवं विद्यालय में ई-वेस्ट का उचित निस्तारण करने तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना तथा स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। प्राचार्य सुरेंद्रसिंह सिंह बारेठ ने सभी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण जानकारी दी। संदेश:“ई-वेस्ट का सही प्रबंधन अपनाएँ, पर्यावरण और भविष्य बचाएँ।”कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ ममता सिंघाडिया, ज्योति सुमन, मीरा सोनी, नीरू सैनी, श्यामलाल शर्मा तबस्सुम खान एवं छात्रों उपस्थिति रही कार्यक्रम संचालन इन्दिरा जैन ने किया।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp