भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी यूपी की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी यूपी की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी यूपी की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

दैनिक शुभ भास्कर सुनील कुमार मिश्रा बद्री उत्तर प्रदेश लखनऊ- भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी ने वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने लखनऊ के चारबाग स्थित मोहन होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।पंकज कुमार शर्मा ने संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि पार्टी की ओर से करीब 202 विधानसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आ चुके हैं। चुनाव संचालन समिति के निर्णय के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। राष्ट्रीय संचालक एवं उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी अरविंद कुमार उपाध्याय और डॉ. ओपी शर्मा को उम्मीदवारों के चयन के लिए सर्वे तथा अन्य तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।उन्होंने कहा कि पार्टी जाति और धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद,विकास,महिला सुरक्षा,शिक्षा,चिकित्सा, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने दावा किया कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।इस दौरान पार्टी ने काशी से आए शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. उपेंद्रनाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव महिला मोर्चा इंजीनियर एमटेक नेहा रावत,पार्टी युवा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कौतका रावत,राष्ट्रीय संगठन मंत्री वामन जुमड़े,प्रमोद दल्वेकर, उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुषमा देवी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष लखनऊ मोहिनी कश्यप, युवा मोर्चा शुभम शर्मा, हरदोई जनपद के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरि नाम शर्मा, संगठन मंत्री रामदुलारे यादव, सुल्तानपुर जनपद के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, श्रीवस्ती के प्रभारी डॉक्टर आर.पी. विमल, फर्रुखाबाद के प्रभारी आर.पी.निषाद, देवरिया से विकास तिवारी सहित विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp