सिपाही को गोली मारने वाले आरोपी व्हीलचेयर पर पहुंचे कोर्ट, मुठभेड़ के बाद भारी सुरक्षा में भेजे गए जेल – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिपाही को गोली मारने वाले आरोपी व्हीलचेयर पर पहुंचे कोर्ट, मुठभेड़ के बाद भारी सुरक्षा में भेजे गए जेल

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

सिपाही को गोली मारने वाले आरोपी व्हीलचेयर पर पहुंचे कोर्ट, मुठभेड़ के बाद भारी सुरक्षा में भेजे गए जेल

Https shubhbhaskar.co.in

Advertisement Box

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के सुंदरपुर में क्राइम टीम के सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारकर घायल करने
वाले अवैध असलहा तस्करों को पुलिस ने कड़ी कानूनी कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया है. पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के कारण घायल हुए दो मुख्य आरोपियों को रविवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच व्हीलचेयर पर अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने मामले की गंभीरता और पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है. अवैध असलहा बरामदगी के दौरान हुई थी मुठभेड़ डीसीपी गौरव बंसवाल के अनुसार शुक्रवार शाम लंका थाने की क्राइम टीम असलहा तस्करी की सूचना पर सुंदरपुर स्थित आशुतोष नगर कॉलोनी पहुंची थी. वहां संदिग्धों को पकड़ने के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें सिपाही अमित शुक्ला को पेट, पीठ और हाथ में तीन गोलियां लगीं. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राज विश्वकर्मा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. राज विश्वकर्मा से पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के सरगना बिहार निवासी राजू तिवारी और उसके साथी अंजनी झा को दबोचा. शनिवार तड़के जब पुलिस टीम दोनों आरोपियों को लेकर सामने घाट इलाके में छिपाकर रखे गए अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए पहुंची, तो आरोपियों ने पुलिस पर दोबारा फायरिंग कर भागने का प्रयास किया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई आत्मरक्षा में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था. व्हीलचेयर पर पेशी, छावनी में तब्दील रहा कोर्ट परिसर
अस्पताल से प्राथमिक उपचार मिलने के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया. पैर में गोली लगी होने के कारण आरोपी राजू तिवारी और अंजनी झा को पुलिस व्हीलचेयर पर लेकर कोर्ट रूम तक पहुंची. सिपाही पर हमले के मामले को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था और पूरा इलाका छावनी में तब्दील नजर आया.
गैंग के सरगना सहित तीन तस्कर सलाखों के पीछे पुलिस ने इस पूरे मामले में तीन शातिर असलहा तस्करों राजू तिवारी, अंजनी झा और राज विश्वकर्मा को जेल भेज दिया है. इनके पास से .32 बोर की विदेशी व देसी पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए गए हैं. घायल सिपाही अमित शुक्ला का इलाज फिलहाल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. पुलिस कमिश्नरेट ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp