
वाराणसी पुलिस की तत्परता से जापानी महिला पर्यटक को मिला खोया बैग 1000 डॉलर और पासपोर्ट सहित सामान सुरक्षित बरामद
सारनाथ घूमने आई जापानी पर्यटक का बैग पुलिस ने तत्काल तलाशकर लौटाया
बैग में 65 हजार रुपये भारतीय मुद्रा 90 हजार जापानी येन क्रेडिट कार्ड और पासपोर्ट भी था
दैनिक शुभ भास्कर डॉ उदय शंकर भगत उत्तर प्रदेश काशी वाराणसी। धर्म और पर्यटन की नगरी काशी में वाराणसी पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और पर्यटकों के प्रति सहयोगात्मक रवैये का परिचय दिया है। सारनाथ स्थित म्यूजियम और स्तूप घूमने आई एक जापानी महिला पर्यटक का खोया हुआ बैग थाना सारनाथ पुलिस ने तत्काल तलाश कर सकुशल वापस करा दिया बैग में हजारों रुपये की भारतीय और विदेशी मुद्रा के साथ पासपोर्ट एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित मिले पुलिस के अनुसार 1 नवंबर को थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग और शाम की गश्त कर रहे थे इसी दौरान सारनाथ म्यूजियम घूमने आई जापानी महिला पर्यटक का बैग कहीं गिर जाने की सूचना मिली पुलिसकर्मियों और सारनाथ बीट पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बैग की तलाश में लगाया पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ ही समय में बैग खोज निकाला और उसे सुरक्षित महिला पर्यटक के सुपुर्द कर दिया पुलिस द्वारा लौटाए गए बैग में निम्नलिखित सामान मौजूद था 1000 अमेरिकी डॉलर 65,000 रुपये भारतीय मुद्रा 90,000 जापानी येन दो क्रेडिट कार्ड एक पासपोर्ट बैग में मौजूद सभी सामान सुरक्षित मिलने पर जापानी महिला पर्यटक ने राहत की सांस ली और सारनाथ पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं सहयोग की सराहना की इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी उपनिरीक्षक अजय कुमार उपनिरीक्षक अमरजीत कुमार कांस्टेबल अशोक यादव कांस्टेबल गोविन्द कुमार और रिजर्व कांस्टेबल रमन कुमार शामिल रहे वाराणसी पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर पर्यटकों की सहायता और उनकी सुरक्षा के प्रति पुलिस की तत्परता सामने आई है।











