
गोंडा शहर को जाम से मिलेगी निजात, कारागार पुल होगा 12 मीटर चौड़ा, कटहा घाट तक बनेगी नई सड़क
दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश गोण्डा। शहर में यातायात जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। जिला कारागार के पास बलिदानी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की समाधि के बगल स्थित पुराने सकरे और जर्जर पुल की जगह अब नया 12 मीटर चौड़ा पुल बनाया जाएगा। साथ ही जिला कारागार से कटहा घाट तक दो किलोमीटर सड़क की भी मरम्मत होगी।7 मीटर से बढ़कर 12 मीटर होगा पुलवर्तमान में यहां वर्षों पहले बना पाइप का पुल मात्र 7 मीटर चौड़ा है, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते यह पुल संकरा पड़ रहा है। हर समय हादसे का खतरा बना रहता है, रात में गुजरना और भी खतरनाक हो जाता है।लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम ने 98.03 लाख रुपये से नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जो अब स्वीकृत हो गया है। नया पुल 12 मीटर चौड़ा होने से आवागमन सुगम हो जाएगा।50 लाख से सड़क की मरम्मत:यही नहीं, जिला कारागार से कटहा घाट तक दो किलोमीटर लंबी सीमेंट-कंक्रीट सड़क भी जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन मुश्किल हो रहा है। इस सड़क की मरम्मत पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।जाम से मिलेगी राहतअधिकारियों के अनुसार इस पुल और सड़क के बन जाने से शहर में आकर जाम की वजह बनने वाले भारी वाहन अब शहर में प्रवेश किए बिना ही झंझरी ब्लाक होते हुए सीधे अयोध्या व उतरौला की ओर निकल जाएंगे, जिससे शहर को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।











