FSDA की बड़ी कार्रवाई वाराणसी में 23 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लिए गए 18 सैंपल – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

FSDA की बड़ी कार्रवाई वाराणसी में 23 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लिए गए 18 सैंपल

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

FSDA की बड़ी कार्रवाई वाराणसी में 23 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लिए गए 18 सैंपल

दैनिक शुभ भास्कर वाराणसी l त्योहारों और आम दिनों में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 23 प्रतिष्ठित खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया इस दौरान गुणवत्ता की जांच के लिए 18 विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने सैंपल संकलित किए गए हैं जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला Lab भेजा जा रहा है जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने शहर के कई व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में एक साथ शिकंजा कसा। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को जिन क्षेत्रों में छापेमारी की गई उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं चेतगंज भरलाई नवलपुर शिवपुर सेनपुरा अखरी बाइपासऔर अन्य आसपास के इलाके मे छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों पर बिकने वाले सामान की साफ-सफाई और गुणवत्ता को परखा इस दौरान टीम ने मिलावट की आशंका के आधार पर कुल 18 सैंपल भरे जिनमें मुख्य रूप से बेसन के लड्डू सोनपापड़ी छेना की मिठाइयाँ शुद्ध सरसों का तेल खुला व पैकेटबंद दूध पनीर सॉस शामिल हैं इन सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है सहायक आयुक्त द्वितीय कौशलेंद्र शर्मा ने इस बड़ी कार्रवाई के बाद दो टूक शब्दों में कहा कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा मिलावट किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी भी प्रतिष्ठान पर खाद्य पदार्थों में मिलावट या गड़बड़ी की आशंका हो तो इसकी शिकायत विभाग में दर्ज कराएं शिकायत पुख्ता मिलने पर संबंधित दुकानदारों और कारोबारियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp