रेलवे सुरक्षा को लेकर गोष्ठी आयोजित, पत्थरबाजी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रेलवे सुरक्षा को लेकर गोष्ठी आयोजित, पत्थरबाजी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी और आरपीएफ ने संभाला मोर्चा, नेहरूनगर-जुगपुरा में ग्रामीणों को किया जागरूक

रेलवे सुरक्षा को लेकर गोष्ठी आयोजित, पत्थरबाजी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील

Advertisement Box

दैनिक शुभ भास्कर  सुरज  सिंह  उत्तर प्रदेश ललितपुर। ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में गुरुवार को ललितपुर के नेहरूनगर एवं जुगपुरा क्षेत्र में जीआरपी थाना प्रभारी, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक और स्थानीय पार्षद की मौजूदगी में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में आमजन को ट्रेनों पर पत्थर फेंकने जैसी गैरजिम्मेदाराना हरकतों के गंभीर परिणामों से अवगत कराया गया। लोगों को बताया गया कि चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी से यात्रियों को गंभीर चोट पहुंच सकती है और किसी की जान तक जा सकती है। ऐसी घटनाएं न केवल रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि रेलवे संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाती हैं। जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति ट्रेनों पर पत्थरबाजी करता दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दें। साथ ही बच्चों और युवाओं को भी इस तरह की खतरनाक गतिविधियों से दूर रखने के लिए जागरूक करें। आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी लोगों से सहयोग की अपील की गई। पुलिस का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से पत्थरबाजी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना और रेल यात्रियों का सफर सुरक्षित बनाना है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp