मंदिरों की कृषि भूमि पर सरकारी कब्जा सनातन धर्म का अपमान – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मंदिरों की कृषि भूमि पर सरकारी कब्जा सनातन धर्म का अपमान

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

मंदिरों की कृषि भूमि पर सरकारी कब्जा सनातन धर्म का अपमान: *सपाक्स पार्टी*

 

Advertisement Box

मंदिरों की संपत्ति में सरकारी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं, यूजीसी विनियमों को वापस लेने की मांग।

 

भोपाल- सपाक्स पार्टी के स्थापना दिवस पर गुरुवार को भोपाल हाट स्थित ०9 मसाला स्ट्रीट रेस्टोरेंट में वार्षिक सम्मेलन एवं स्वर्ण समाज मिलन समारोह आयोजित किया गया। पूर्व आईएएस डॉ. वीणा घाणेकर की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से आए स्वर्ण समाज एवं सनातन संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में मंदिरों की कृषि भूमि,यूजीसी विनियमों, आरक्षण और सामाजिक समानता जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए। पूर्व आईएएस डॉ. हीरालाल त्रिवेदी ने मंदिरों की कृषि भूमि से प्राप्त आय को गौशालाओं एवं स्थानीय विकास में खर्च करने के मध्यप्रदेश सरकार के निर्णय पर आपत्ति जताई। उन्होंने इसे सनातन धर्म की धार्मिक व्यवस्थाओं में हस्तक्षेप बताते हुए कहा कि मंदिरों की संपत्ति और धार्मिक व्यवस्थाओं के मामले में सरकारी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने इन मुद्दों पर राजनीतिक स्तर पर संघर्ष की चेतावनी देते हुए यूजीसी विनियमों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी चुनावों में सरकार को राजनीतिक जवाब दिया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए पूर्व आईएएस डॉ. वीणा घाणेकर ने कहा कि सपाक्स पार्टी का गठन 30 सितंबर 2018 को आयोजित क्रांति सम्मेलन के निर्णय के आधार पर हुआ था। उन्होंने पदोन्नति में आरक्षण,एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन और यूजीसी विनियमों को लेकर सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग के हितों पर चिंता जताई। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से अपने अधिकारों के लिए आगे आकर संघर्ष करने का आह्वान किया। राजस्थान सनातन समाज के संयोजक आचार्य पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि भाजपा की नीतियों को लेकर सनातन समाज में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण और यूजीसी जैसे मुद्दों के माध्यम से समाज को विभाजित किया जा रहा है। *शंखनाद के साथ हुआ कार्यक्रम प्रारंभ* राजस्थान से आए प्रदेश संयोजक देशबंधु जोशी द्वारा कार्यक्रम के प्रारंभ में शंखनाद करते हुए इसे वर्तमान राजनीतिक महाभारत युद्ध स्वतंत्र अभिव्यक्ति गुप्त मतदान का सदुपयोग समाज में देश के भविष्य के लिए करने का आवाहन करते हुए पार्टी की विचारधारा सदस्यता अभियान पर काम करने के लिए जोड़ दिया ताकि लोगों को पार्टी की विचारधारा जानकार हमारे विनाशकारी राजनीतिक दल छोड़ सके और हमारी पार्टी की विचारधारा से जुड़े राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी ने भी अपने विचार रखे। सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश शुक्ला ने वार्षिक एजेंडे के तहत पूर्व कार्यवाही विवरण एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऑडिट का अनुमोदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दल जातिगत राजनीति कर रहे हैं, जबकि सपाक्स पार्टी मेरिट और समानता के आधार पर समाज की बात करती है। राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर देवेंद्र सिंह ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर पीएस परिहार ने कहा कि जिस सवर्ण समाज के समर्थन से भाजपा मजबूत हुई है, उसी समाज की अनदेखी की जा रही है। सम्मेलन में मुंबई की मंजू शर्मा,उत्तर प्रदेश के एडवोकेट राय,बिहार के अध्यक्ष घनश्याम भारद्वाज,गुजरात के शैलेश शुक्ल,मध्यप्रदेश के ऋषि शुक्ला,जय कुमार शर्मा, राहुल राजपूत,प्रीति तिवारी, राधिका,मनु शर्मा,विनोद रघुवंशी,ओमप्रकाश शर्मा, एसके दीक्षित एवं दिनेश पश्तोर सहित अन्य प्रतिनिधियों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता लखन शास्त्री ने किया।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp